{"_id":"69adc35fe6b797f0ed011bf4","slug":"male-skeleton-found-in-field-suspicion-of-murder-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-127998-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खेत में मिला नर कंकाल, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खेत में मिला नर कंकाल, हत्या की आशंका
Mon, 09 Mar 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के मनोहर गंज गांव में रविवार को सरसों के खेत में नर कंकाल मिला है। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। कंकाल के पास बीयर की दो खाली बोतलें भी पड़ी मिली हैं, इससे शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
मनोहर गंज के प्रधान पति कुंवर सिंह ने बताया कि सुबह गांव निवासी चंद्रपाल पटेल अपने खेत में सरसों काटने गए थे। उन्हें दूसरे खेत की मेड़ के पास बदबू आने लगी। खेत में अंदर घुसे तो वहां पर नर कंकाल पड़ा मिला। चंद्रपाल ने तुरंत प्रधान पति कुंवर सिंह को सूचना दी। जिस पर प्रधान पति ने पुलिस को कंकाल मिलने की खबर दी।
कोतवाल श्याम प्रताप पटेल, सीतापुर चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह और फील्ड यूनिट टीम मौके पर गई और जांच कर घटना की जानकारी जुटाई।
चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया कि कंकाल के पास बीयर की दो खाली बोतलें मिली हैं। इससे लगता है कि यहां शराब पार्टी की गई थी। आशंका है कि पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई होगी। पुलिस कंकाल किसका है, इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
-- -- --
पहले मिले दो शवों की पहचान नहीं
चित्रकूट। जिले में मिले दो अज्ञात शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस और एसओजी टीम इनकी शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भंवई गांव के पास रेलवे लाइन किनारे एक कुएं में एक युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। इसी प्रकार, रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी के पास तरकहवा पुरवा में 28 जनवरी को एक युवती का शव झाड़ियों के बीच मिला था। पुलिस और एसओजी टीम ने चित्रकूट के अलावा कौशांबी व प्रयागराज जिलों में भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले, हालांकि उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।