फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Makar Sankranti festival celebrated with great enthusiasm, markets were seen bustling with activity.

Chitrakoot News: मकर संक्रांति के पर्व की धूम, बाजारों में दिखी रौनक

Wed, 14 Jan 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 14 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti festival celebrated with great enthusiasm, markets were seen bustling with activity.
फोटो-22-बाजार में मूंग दाल की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
चित्रकूट। मकर संक्रांति पर्व से पहले बाजार में रौनक आ गई है। पर्व से पहले जिले के निवासियों ने खूब खरीदारी की। दुकानों में अन्य दिनों की अपेक्षा ग्रामीणों की संख्या अधिक देखने को मिली। इस पर्व में खिचड़ी खाने की परंपरा है। जिससे सबसे अधिक मूंग की दाल की बिक्री हुई। इसके अलावा तिल, गुड़ सहित अन्य सामग्री की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

जिले के राजापुर, मानिकपुर, पहाड़ी कस्बे में मकर संक्रांति पर्व में जगह-जगह दुकानें सजी रही हैं। जिसमें सबसे अधिक दाल की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। दुकानदारों राजेश गुप्ता और सुनील गुप्ता ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व में दालों की बिक्री अधिक होती है। इसमें मूंग, उड़द दाल की बिक्री सबसे अधिक होती है। इसके अलावा पकवान बनाने के लिए तिल, गुड़ की भी बिक्री के साथ गन्ना की बिक्री हो रही है। इस पर्व में नए कपड़े पहनने की परंपरा है।
विज्ञापन

जिससे ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों ने कपड़ा को खरीदा। शंकर बाजार स्थित दुकानदार बाबू गुप्ता ने बताया कि उसने दो दिन में दो क्विंटल से अधिक मूंग की दाल को बेची है। 20 हजार से अधिक की बिक्री की है। उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री गुलाब गुप्ता ने बताया कि मकर संक्रांति का प्रमुख पर्व है। इस पर्व में पिछले साल 70 लाख से अधिक की बिक्री हुई। इस बार 80 लाख की बिक्री होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------------------------------------------


पतंग की हो रही बिक्री
चित्रकूट। मकर संक्रांति पर्व से पहले पतंगों की भी खूब बिक्री हो रही है। जिसमें रंग-बिरंगी पतंगों की बिक्री हो रही है। दुकानदार पिंटू, राजू ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व में पतंग उड़ाने की परंपरा कई वर्ष से चली आ रही है। युवक-युवतियों के साथ ही इस पर्व में बच्चे भी पतंग उड़ाते हैं। इसको देखते हुए उन्होंने एक महीने से पहले ही पतंग का स्टॉक दुकानों में रख लिया था। पांच रुपये से लेकर 10 रुपये व 20 रुपये वाली बेचते हैं। सबसे अधिक पांच रुपये वाली पतंग मिलती है। मकर संक्रांति पर्व जिले में 20 हजार से अधिक पतंगों की बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed