फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mahayagna will cleanse the environment

महायज्ञ से पर्यावरण होगा शुद्ध

Thu, 02 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Thu, 02 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mahayagna will cleanse the environment
श्रीराम यज्ञ और रामचरित मानस पाठ के दौरान मौजूद भक्तगण। - फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी के श्रीधरधाम आश्रम में सनातन धर्म एवं संस्कृति के जरिए विश्व कल्याण के लिये किये जा रहे महायज्ञ में गुरुवार को संतों ने रामचरित मानस से जुड़े प्रसंगों को सुनाया। जिसमें कहा गया कि यज्ञ करने से न केवल पर्यावरण शुद्घ होता है। बल्कि वातावरण अध्यात्मिक हो जाता है।
विज्ञापन



 श्रीराम महायज्ञ में चर संप्रदाय के महंत फु ल्डोलदास महराज, महंत अयोध्याचार्य, महंत औलिया बाबा, महंत ब्रजमोहन दास, महंत रामकृष्णदास और महंत चंद्रमा दास सहित अनेकों संतों ने प्रवचन सुनाए। संतों ने कहा कि एक लाख पैंसठ हजार महामंत्र की आहुति देने पर ही महायज्ञ पूर्ण होता है और इस महायज्ञ मे नौ दिनों में एक लाख पैंसठ  हजार आहुतियां प्रदान की जायेंगी। यज्ञ समाज एवं संस्कृति के उत्थान के लिये किया जा रहा है
विज्ञापन


जिससे पर्यावरण की शुद्धि एवं आध्यात्मिक जागरण होगा। महायज्ञ में पंजाब से आये स्वामी कृष्णानंद द्वारा अनाथ गायों की रक्षा हेतु कीर्तन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य चित्रकूट धाम मे एक विशाल अनाथ गौ अभयारंभ स्थापित हो सके जिसमें अनाथ गायों की सेवा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम को गुजरात से आये भक्त मंडली द्वारा डांडिया रास का भव्य प्रदर्शन किया गया। कार्यक्त्रस्म के आयोजक यज्ञकर्ता स्वामी माध्वाचार्य  द्वारा महायज्ञ में सभी को अनवरत महाप्रसाद प्रदान किया।  पंजाबी भगवान आश्रम के महंत राजकुमार दास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed