फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Magi moon planted millions plunge of faith

माघी अमावस्या पर लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 29 Nov 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 29 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Magi moon planted millions plunge of faith
माघी अमावस्या पर मंदाकिनी में डुबकी लगाने केा जुटे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
माघी अमावस्या पर लाखाें श्रद्धालुओं ने गुलाबी ठंड के बीच मंदाकिनी में डुबकी लगाकर कामदगिरी की परिक्रमा कर खुशहाली की कामना की। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न स्थानों में तैनात रहे।  
विज्ञापन



   मंगलवार को माघी अमावस्या पर कामदगिरी की परिक्रमा लगाने के लिए एक दिन पहले से श्रद्धालु ट्रेन और विभिन्न साधनों से धर्मनगरी पहुंचने लगे थे। राम घाट पहुंचकर मंदाकिनी नदी में स्नान किया। इसके बाद मतगजेन्द्रनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


प्रमुख द्वार पहुंचकर भगवान कामता नाथ के दर्शन किए। इसके बाद कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। धर्म नगरी के तीर्थ स्थान जानकी कुंड, भरत कूप, शिवरामपुर आदि में दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर श्रद्धालुओें की व्यवस्था के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी मेला क्षेत्र में तैनात रहे। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल के निर्देश में थानाध्यक्ष और पुलिस कर्मी भी जगह-जगह ड्यूटी पर तैनात किए गए थे।  

 अच्छी फसल की मनौती
चित्रकूट। अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गुलाबी ठंड में सुबह से परिक्रमा लगाकर मनौती मानी। जिसमें हजारों किसान भी थे। किसानों ने इस साल अच्छी फसल की पैदावार होने की कामना की। महोबा के पनवाड़ी से आए श्यामसुंदर ने बताया कि लगातार सूखा पड़ने से किसान परेशान हैं।

इस बार ज्यादा बारिश होने से उम्मीद है कि फसल अच्छी होगी। यही मनौती भगवान से मांगने आए हैं। रीवा के पनवार से आए राम आसरे ने भी बताया कि अच्छी फसल कर मनौती मांगी है।




 माघी अमावस्या में उम्मीद के मुताबिक श्रद्धालुओं की भीड़ कुछ कम दिखी। प्रशासन ने जहां पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना लगाई थी। वहीं इस बार करीब तीन लाख ही श्रद्धालु पहुंचे। जानकारों ने बताया कि सहालग के साथ ही साथ नोट बंदी के चलते इस बार भीड़ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed