{"_id":"5ee663da8ebc3e4301258033","slug":"maarpeet-chitrakutt-news-knp5655532146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बियावल घाट पर मजदूरों के दो गुट भिड़े, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बियावल घाट पर मजदूरों के दो गुट भिड़े, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मऊ थानाक्षेत्र में यमुना नदी के किनारे बियावल घाट पर मजदूरों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यमुना नदी से बालू ढुलान चल रही थी। कुछ स्थानों पर बालू के ढेर लगे थे, जिन्हें मजदूर फावड़े से बराबर कर रहे थे। तभी रेडी भुसौली गांव के मजदूरों के बीच बालू के ढेर को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। मजदूरों के दो गुट के बीच जमकर फावड़े चले। मारपीट में शारदा प्रसाद पुत्र सज्जी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मऊ सीएचसी में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि रेडी भुसौली गांव के ही एक मजदूर के खिलाफ तहरीर मिली है। पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।