फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lucknow's Rachna and Hapur's Fatima won in Judo

Chitrakoot News: लखनऊ की रचना व हापुड़ की फातिमा ने जूडो में बाजी मारी

Tue, 11 Mar 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lucknow's Rachna and Hapur's Fatima won in Judo
 पुरस्कार वितरण के दौरान राज्य स्तरीय जुडो प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।  - फोटो : पुरस्कार वितरण के दौरान राज्य स्तरीय जुडो प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।
चित्रकूट। स्पोटर्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महिला जुडो प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया ।जिसमेंं 36 किलो वर्ग व 40 किलो वर्ग की टीमों के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता मे लखनऊ, हापुड़, कानपुर, बरेली की महिला खिलाड़ी विजेता रहीं। 36 वर्ग में प्रथम लखनऊ की रचना व 40 वर्ग किलो में हापुड की फातिमा प्रथम रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता शुभारंभ सीडीओ अमृत पाल कौल ने किया। इसके बाद जूडो प्रतियोगिता में लखनऊ, गोरखपुर, सहारनपुर, चित्रकूट, हापुड, प्रयागराज, मुरादाबाद, बरेली व कानपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें 36 किलो वर्ग में लखनऊ की रचना प्रथम हापुड की शगुन द्वितीय व लखनऊ कैथी सिंह और लखनऊ की सोनाली तृतीय स्थान पर रहीं। 40 किलो वर्ग में हापुड़ की फातिमा प्रथम,कानपुर की मिलन द्वितीय, बरेली की मधु और बरेली की ही आंकाक्षा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ अमृतपाल कौर ने कहा कि महिलाओं के लिए स्वर्णिम काल चल रहा है। खेलों में अपना भविष्य बनाएं। कोआपरेटिव बैंक बांदा के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगता चित्रकूट जिले में होना ही बडी बात है। क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार ने अाभार व्यक्त किया। निर्णयक मंडल में जया साहू, संजय गुप्ता, शादाब आलम, राजेश भारद्धाज व अश्वनी कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed