फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lover-girlfriend had murdered the young man

Chitrakoot News: प्रेमी-प्रेमिका ने की थी युवक की हत्या

Fri, 24 Feb 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lover-girlfriend had murdered the young man
चित्रकूट। अपहरण कर हत्या की घटना का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी युवक-युवती को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि कोतवाली कर्वी के बरवारा गांव निवासी निखिल पटेल पुत्र लखपत घर से लापता था। आठ फरवरी को कोतवाली कर्वी में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर दूसरे प्रेमी को रास्ते से हटाने की साजिश की थी। दोनों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी को पूछताछ के बाद परिजनों के साथ गांव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मामले में 21 फरवरी को बरवारा निवासी कमल उपाध्याय , शनि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाली पुलिस ने कृपाशंकर उपाध्याय उर्फ कमल पंडित की निशानदेही पर गांव के ही नहर के किनारे बांस कोठी के नीचे बने गड्ढे से निखिल पटेल का शव बरामद किया था। कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में कमल ने बताया कि गांव की युवती से पूर्व में ही निखिल के अवैध सम्बन्ध थे। बाद में उसके भी अवैध संबंध हो गया। तीन जनवरी की रात्रि करीब 11 बजे जब युवती गांव के बाहर मान सिहं के खेत में थी। तब वहां पर निखिल पटेल भी पहुंच गया।
विज्ञापन

इसके बाद फोन कर युवती ने कमल को भी बुला लिया। निखिल पटेल काफी नशे में था और उन्हें बदनाम करने की धमकी देने लगा। इस पर दोनों ने मिलकर निखिल की गर्दन में गमछे का फंदा डालकर दोनों तरफ से कसकर हत्या कर दी थी। बाद में वह शव को अपने कंधे में लेकर बरवारा नहर के अन्दर झाड़ियों के बीच डालकर चला गया था। लाश को छिपाने के लिए अगले दिन रात्रि करीब आठ बजे नहर के किनारे बांस की कोठी के नीचे फावड़ा से गहरा गड्ढ़ा खोदा और दोनो मिलकर शव को उठाकर गड्ढ़े में रखने के बाद एक बोरी नमक डालकर मिट्टी से ढंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निखिल का मोबाइल उसकी शर्ट की जेब में था। मिट्टी दबाते समय वहीं गिर गया था। अंधेरा होने के कारण खोज नही सका। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना में संलिप्त आरोपी युवती को पुलिस ने उसके घर से जुर्म से अवगत कराकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed