{"_id":"68dc299140481f49d50d0323","slug":"long-queue-for-fertilizer-farmers-worried-due-to-rain-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-121528-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खाद के लिए लगी रही लंबी लाइन , बारिश होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खाद के लिए लगी रही लंबी लाइन , बारिश होने से किसान परेशान
Wed, 01 Oct 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। कृषि मंत्री खाद संकट न होने का दावा करते रहे, लेकिन हकीकत यह रही कि जिले में डीएपी खाद के लिए मंगलवार को भी केंद्रों में लंबी लाइन लगी रही। कुछ स्थानों में हल्की बारिश होने से किसानों को समस्या का सामना भी करना पड़ा। रबी की फसल की बुआई के बाद किसान बुआई की तैयारी में जुट गए हैं। डीएपी खाद की किल्लत के लिए मारा मारी मची हुई है। खाद नहीं मिलने से कई किसान वापस लौट गए।
मंगलवार को सुबह से ही किसानों ने खाद केंद्र में लाइन लगा लिया। इसमें महिला किसान भी शामिल रहीं। पुलिस भी कुछ केंद्रों में पहुंचकर व्यवस्था देखती रही। पहाड़ी, लोहदा, बूढ़ा सेमरवार, ऐचवारा आदि केंद्रों में खाद का वितरण किया गया। लोहदा निवासी किसान राम सिंह ने बताया कि लंबी लाइन लगाने के बाद भी खाद नहीं मिली। कहा गया आज का समय समाप्त हो गया है। दूसर दिन खाद लेने के लिए आना। इसी तरह से अन्य केंद्रों में हाल रहा। सहकारिता विभाग के सहायक उपायुक्त राजेंद्र कुमार ने बताया कि डीएपी सहित यूरिया खाद केंद्रों में भेजी जा रही है। कर्मचारियों की कमी के कारण समस्या हो रही है।