{"_id":"6189623563caca07972a4544","slug":"long-lines-of-farmers-in-alternative-centers-due-to-strike-in-cooperatives-chitrakoot-news-knp6628068153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों में हड़ताल से वैकल्पिक केद्रों में किसानों की लगी लंबी लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों में हड़ताल से वैकल्पिक केद्रों में किसानों की लगी लंबी लाइनें
विज्ञापन
फोटो-11- खाद के लिए मुख्यालय के इफ्को सेंटर में मौजूद किसानों की भीड़। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। वेतन बढ़ाने व बकाया वेतन की धनराशि दिलाने की मांग को लेकर जिले के 39 सहकारी केंद्रों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिससे दूसरे दिन भी समितियों के कार्यालय बंद रहे। मजबूरी में 17 वैकल्पिक केंद्रों से खाद का वितरण किया जा रहा है। यहां भी सुबह से खाद के लिए लाइनें लगी रहीं।
कृषि विभाग के अधिकारी दावा कर रहे है कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। संयुक्त समिति सहकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि समय से वेतन नहीं दिया जाता है। मिलने वाले कमीशन को भी काट लिया गया है। मांग पूरी न होने पर वह हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं।
वही खाद बांटने के लिए बनाए गए वैकल्पिक 17 केंद्रों में खाद लेने की लंबी लाइनें लगी रही। जिसमें महिला किसान भी बड़ी संख्या में शामिल रही। गल्ला मंडी में इक्को की गोदाम में किसान पंजीकरण कराने के लिए बड़ी संख्या में किसान एकत्र। किसानों ने बताया कि यहां पर पुलिस जवान की ड्यूटी न लगाने के कारण समस्या हो रही है। कुछ किसान जबरन लाइन में घुसकर पंजीकरण कराते है। जबकि सुबह से किसान लाइन में खड़े हैं।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि जिले में 542 मीट्रिक टन डीएपी खाद प्राप्त हुई है। जिसको वैकल्पिक केंद्रों से बांटा जा रहा है। सभी किसानों को खाद दी जा रही है। समितियों में हड़ताल को लेकर कहा कि कोआपरेटिव सोसायटी के निबंधक की कर्मचारियों से वार्ता चल रही है। जल्द ही इसका समाधान होगा।