फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   lokadaun mein laute majadooron ko lene aaee bas

लॉकडाउन में लौटे मजदूरों को लेने आई बस

Thu, 13 Aug 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
lokadaun mein laute majadooron ko lene aaee bas
प्रवासी श्रमिकों को कहेटा पहाड़ी गांव से लेने पहुंची बस। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। लॉकडाउन में घर लौटे मजदूर बुलावे पर लौटने लगे हैं। गुजरात के साड़ी कारखाना मालिक ने मजदूरों को बुलाने के लिए बस भेजी है। इससे गुरुवार को मजदूर रवाना हो गए। इनका कहना था कि गांवों, कस्बों में काम नहीं मिल रहा है। घर बैठे चार माह हो रहे हैं। इससे यहां गुजर बसर करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

जिले के लाखों मजदूर गुजरात सहित अन्य प्रदेशों में काम करते थे। लॉकडाउन में काम न मिलने से इन्हें लौटना पड़ा। गांव, कस्बों में रोजगार के पर्याप्त साधन नहीं हैं। काम न मिलने से इनके लिए परिवार का पेट पालना मुश्किल हो रहा था। वहीं कारखानों में भी काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे में इनके मालिकानों को मजदूर याद आने लगे हैं। इन्होंने वाहन भेजकर मजदूरों को बुलाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्र के कहेटा गांव सहित आसपास के गांवों के मजदूर सूरत, गुजरात, अहमदाबाद रवाना होने लगे हैं।
विज्ञापन

इलाके के कहेटा गांव के रामलखन रैदास राजू यादव, कल्लू प्रसाद, राकेश, करन राजेश आदि मजदूर गुरुवार को गुजरात रवाना हुए। इन्होंने बताया कि गुजरात में सनराज मील साड़ियाें का कारखाना है। मालिक राजू खेतान व जीआरएस के मालिक सचिन कुमार ने बुलाया है। वह रवाना हो रहे हैं। वहीं बस मालिक मोहन चंदानी ने बताया कि एक लाख बीस हजार रुपये खर्च पर बस मजदूरों को लेने आई है। मजदूरों की कंपनी के मालिकों व मैनेजरों से मानदेय व अन्य सुविधाओं को लेकर बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed