{"_id":"5ebae2cb8ebc3e909943ac95","slug":"lock-down-chitrakutt-news-knp5598330112","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लघंन की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लघंन की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। चार दिन में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद मंगलवार की सुबह से ही पुलिस टीमें लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने लगीं। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जरूरी सामग्री के अलावा खुली दुकानों को पुलिसकर्मियों ने डंडे फटकार कर बंद कराया। पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक चौराहे व पुरानी कोतवाली चौराहे पर खड़े होकर नियम कानून का पालन कराने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए।
इसी दौरान सड़क पर पैदल जा रहे कुछ लोगों को एंबुलेंस बुलाकर शेल्टर होम भेजा। मंगलवार को कोतवाली पुलिस टीमें बस स्टैंड से लेकर नई बाजार शंकर व पुरानी बाजार में दूध, सब्जी, किराना व कृषि संबधी दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानों को बंद कराया। इसी दौरान पुलिस ने छिपनी गांव व मुख्यालय में लॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले 11 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
जिसमें एक को पकड़ा गया है। इसके अलावा यातायात विभाग की टीम ने भी वाहनों का चालान किया। टीआई योगेश कुमार ने बताया कि दस वाहनों का चालान किया गया है। संवाद