फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   listened to the problems of prisoners

धन के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहेगा कोई गरीब- सचिव

Wed, 14 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
listened to the problems of prisoners
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव विदुषी मेहा ने बुधवार को जिला कारागार का वर्चुअल निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। उप कारापाल पीयूष पांडेय द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 685 बंदी जिला कारागार में निरुद्ध है। बंदी शिव दर्शन, कमलेश, रुकसाना, रामदुलारी, जगपत तिवारी व अन्य से बात की गई। उन्होंने बताया कि आज खाने में राजमा, रोटी, चावल, भिंडी आलू की सब्जी दिया गया। उपकारापाल को बताया गया कि जो बंदी स्वेच्छा से जुर्म स्वीकृति करना चाहते है, उनके प्रार्थना पत्र को नियमानुसार प्रेषित करवाएं। जिन बंदियों के मुकदमे की पैरवी करने वाला कोई नहीं हैं, उनके प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रेषित किए जाएं। यह भी बताया गया कि कोविड-19 के समय में वर्चुअल बैठक का आयोजन निर्धारित समयांतराल पर किया जा रहा है। सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्त्रस्मण कोविड-19 से सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क का प्रयोग करने, नियमित अंतराल पर सैनिटाइजर व साबुन से हाथ धोने तथा योग प्राणायाम इत्यादि के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed