फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Liquor shop salesman robbed

घाटी पर तमंचे की नोंक पर सेल्समैन को लूटा

Sun, 26 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop salesman robbed
सरैंया (चित्रकूट)। मानिकपुर घाटी पर शराब दुकान के सेल्समैन पर शुक्रवार रात बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर नकदी, मोबाइल व बाइक की चाबी लूट ले गए। सर्द रात में लगभग दो घंटे बाद वह किसी तरह पैदल चलकर सरैंया चौकी पहुंचा। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

मानिकपुर स्थित शराब दुकान का सेल्समैन हनुमान प्रसाद पुत्र उदित नारायण निवासी बेलरी रैपुरा शुक्रवार रात दुकान बंद कर बाइक से गांव लौट रहा था। काली घाटी मोड़ पर घात लगाए बैठे बदमाशों ने बाइक सवार पर पत्थर फेंके। पत्थर लगने पर बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी बीच बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। सेल्समैन ने बताया कि बदमाश बिक्री के 28 हजार पांच सौ रुपये, मोबाइल व बाइक की चाबी लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

मऊ सीओ सुबोध गौतम, मानिकपुर थाना प्रभारी गिरेंद्र प्रताप सिंह ने मौका मुआयना किया। सीओ ने बताया कि मानिकपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल लूट का मामला समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस ने राहगीरों पर रुपये ले जाने की आशंका जताई है। कुछ लोगों ने बताया कि सरैंया चौकी में प्रभारी न होने से चोर, लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। मानिकपुर रोड घाटी पर आए दिन घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed