Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lightning struck due to storm and rain, crops also got wet

Chitrakoot News: आंधी-बारिश से उड़ी बिजली, फसलें भी भीगीं

Mon, 01 May 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck due to storm and rain, crops also got wet
चित्रकूट। रविवार को मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया। लगभग एक घंटे तेज बारिश के साथ आंधी चलती रही। बारिश से जहां लोगों ने गर्मी पाई, वहीं खलिहानों में रखी कटी फसल भीग गई। आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति भी कई जगहों पर ठप हो गई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही मौसम बदला रहा। दोपहर दो बजे अचानक आकाश में बादल छा गए। इसके बाद जोरदार बारिश हुई, जो एक घंटे से अधिक समय तक होती रही। बाजार करने आए ग्रामीण बारिश होने से बीच में फंसे रहे। शहर की कर्वी-राजापुर मार्ग के ओवरब्रिज में बारिश का पानी भर जाने से निकला मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

यही हाल एलआईसी, दीपक टाकीज के पीछे, पुरानी बाजार, धुस मैदान व अन्य स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी रही। जिले के राजापुर, मानिकपुर, पहाड़ी, भरतकूप, शिवरामपुर, बरगढ़, मऊ क्षेत्र में भी जोरदार बारिश होने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गांव की गलियों में बारिश का पानी भर जाने से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
किसानों की फसल हुई नष्ट
बारिश होने से राजापुर क्षेत्र के कई गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है। किसान द्वारिका प्रसाद ने बताया कि दो दिन पहले फसल काटकर खलिहान में रखी थी। बारिश होने से फसल बर्बाद हो गई। शिवरामपुर क्षेत्र के पड़री निवासी पप्पू सिंह ने बताया कि उनकी भी फसल बारिश से नष्ट हो गई।



बिजली आपूर्ति रही ठप
रविवार को तेज हवा व बारिश से दोपहर दो बजे से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई, जो देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी।
जिसके चलते पानी की सप्लाई भी बाधित रही। अधिशासी अभियंता बिजली रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि कई जगहों पर आंधी के चलते बिजली के तार टूट गए हैं। उन्हें दुरुस्त करवाकर बिजली की आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed