फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Life imprisonment to five including father and son found guilty

Chitrakoot News: पूर्व प्रधान की हत्या के दोषी पिता-पुत्र समेत पांच को आजीवन कारावास

Thu, 14 Mar 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to five including father and son found guilty
चित्रकूट। जमीन के विवाद की रंजिश में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में जिला जज ने पिता-पुत्र समेत पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक को 15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्याम सुंदर मिश्रा ने बताया कि 11 नवंबर 2017 को मानिकपुर थाने में गढ़चपा निवासी राजधर विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता बब्बू विश्वकर्मा 11 नवंबर की शाम को भैंस लेकर घर से डेरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में अशोक की पंचर की दुकान में कुछ लोग बैठे थे। उसके पिता बब्बू के वहां पहुंचने पर पहले से घात लगाए बैठे छेरिहाई गढ़चपा निवासी अशोक शुक्ला उर्फ नोहर, उसका पुत्र संदीप, गढ़चपा निवासी कल्लू विश्वकर्मा, उसका पुत्र शुभम उर्फ भगवानदास व तीरथ प्रसाद गौतम ने लाठी, झूमर, हथौड़ा व सब्बल से हमला कर दिया। जानलेवा हमले से उसके पिता मौके पर ही गिर गए। घायल पिता को लेकर जिला अस्पताल सोनेपुर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजधर के अनुसार उसके पिता पूर्व प्रधान बब्बू विश्वकर्मा का जमीन का मुकदमा न्यायालय में हमलावरों के साथ चल रहा था। जिसकी पैरवी वह करते थे। इसके चलते उन पर यह हमला किया गया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद हमलावरों को गिरफ्तार किया था। साथ ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। बचाव व अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद सत्र न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम ने सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed