{"_id":"640e204e0fb336f1800add94","slug":"leopard-killed-by-train-chitrakutt-news-c-12-1-119367-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रेन की चपेट में आए तेंदुए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रेन की चपेट में आए तेंदुए की मौत
Mon, 13 Mar 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मुंबई- हावड़ा रेल मार्ग के इटवा-डुडैला रेलवे स्टेशन के आउटर पर रेल लाइन किनारे ट्रेन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई।
रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के एक नर तेंदुआ का शव रविवार की सुबह मानिकपुर क्षेत्र के टिकरिया-मझगवां रेल लाइन के बीच इटवां डुडैला रेलवे स्टेशन के आउटर पर गेटमैन ने एक तेंदुआ मृत पड़ा देखा। इसकी सूचना मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर दी गई। मारकुंडी वन क्षेत्र के रेंजर ने इसकी जानकारी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को दी। डिप्टी डायरेक्टर पीके त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए के मौत की पूरी संभावना है। उसके शरीर में कई जगह चोट है। इसका वजन लगभग 62 किलो है, उम्र लगभग सात साल है। इसका पोस्टमार्टम कराने के लिए शव पशु चिकित्सा विभाग के जिला मुख्यालय कार्यालय भेजा गया है।
प्रभारी जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीएस पाल ने बताया कि तीन डाॅक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए के शरीर में कई चोट के निशान हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि ट्रेन से ही टकराने पर उसकी मौत हुई है। करंट लगने की फिलहाल कोई सबूत नहीं मिला है।