फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Leopard found dead again in the forest

जंगल में मरा मिला तेंदुआ

Fri, 10 Dec 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Leopard found dead again in the forest
चित्रकूट के अनुसुइया के जंगल झूरी नदी के पास मृत पड़े तेंदुआं के पास मौजूद वनकर्मी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सती अनुसुइया जंगल में बृहस्पतिवार को एक तेंदुआ मरा मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। कयास लगाए जा रहे कि जंगल में पशुओं से लड़ाई हुई होगी, जिसमें तेंदुआ मारा गया है। उसके शरीर में बडे़ कांटे भी चुभे मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह कुछ ग्रामीण जंगल में लकड़ी लेने गए। उन्हें चित्रकूट क्षेत्र के अनुसुइया जंगल के पास झूरी नदी किनारे एक तेंदुआ मरा दिखा। ग्रामीणों ने नयागांव थाना पुलिस और वन विभाग सतना मझगवां के अधिकारियों को सूचना दी। दोपहर तक वन विभाग की दस सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। सतना वन विभाग के एसडीओ लाल सुधाकर सिंह ने बताया कि यह वयस्क तेंदुआ है। इसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी होगी। वन विभाग की देखरेख में ही शव का संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि तेंदुए की मौत का कारण जंगल में जानवरों से लड़ाई और भागने पर गिरने से लगी चोट हो सकती है। उसके शरीर में कांटे घुसे हुए मिले हैं। एसडीओ लाल सुधाकर सिंह ने कहा कि विभाग जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारणों का पता चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed