{"_id":"6929ea2da425122eef0ac590","slug":"lekhpals-went-on-strike-and-protested-by-staging-a-sit-in-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-123786-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: लेखपालों ने किया हड़ताल, धरना देकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: लेखपालों ने किया हड़ताल, धरना देकर जताया विरोध
Sat, 29 Nov 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर शुक्रवार को जिले के लेखपालों ने खुद को सरकारी कामकाज से विरत रखकर प्रदर्शन किया। इनके हड़ताल पर रहने से आय, जाति, निवास समेत अन्य कार्य प्रभावित हुए। इससे लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
फतेहपुर जिले में लेखपाल सुधार कुमार ने एसआईआर के बढ़े दबाव के चलते खुदकुशी कर ली थी। साथी की मौत से प्रदेश के लेखपाल आक्रोशित हो गए। इसे लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नेताओं के समक्ष समस्या रखी। जिस पर प्रदेश संगठन ने शुक्रवार को प्रदेश व्यापी हड़ताल का एलान किया था। संगठन के आह्वान पर जनपद के लेखपाल शुक्रवार को रोजाना की तरह आफिस गए, लेकिन किसी ने भी कामकाज नहीं किया। बाद में लेखपालों ने कर्वी तहसील में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और वहां पर धरना दिया। बाद में संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को दिया। पंकज कुमार, प्रेमचंद्र, प्रियंका गौतम, रामलाल यादव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
इनसेट
हड़ताल का कांग्रेसियों ने किया समर्थन
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लेखपाल संघ के धरने में शामिल होकर उनका समर्थन किया। कहा कि फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार कराए जा रहे एसआईआर के सुपरवाइजर के रूप में कार्य कर रहे थे। अधिक कार्य कराने के दबाव के कारण खुदकुशी कर ली। लेखपालों की हड़ताल का कांग्रेस पार्टी समर्थन कर रही है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता डॉ राकेश वर्मा, जिला महासचिव विजय मणि त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष रावेंद्र सिंह पटेल, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।