{"_id":"228512d633d2e4336932433036571cb7","slug":"lekhpal-doing-survey-at-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" लेखपाल घर बैठे कर रहे सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल घर बैठे कर रहे सर्वे
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई खुर्द के ग्रामीणों ने ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से हुई फसल की बर्बादी के सर्वे में लेखपाल द्वारा मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्हाेंने एसडीएम कार्यालय के पास प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन देकर जांच की मांग की।
विज्ञापन
मवई खुर्द के ग्रामीण पूर्व प्रधान दुर्गाप्रसाद, वरुण सिंह, विपिन सिंह जयलाल, रामनाथ, जगन्नाथ, मुन्नासिंह आदि ने आरोप लगाया कि वे लोग ओलावृष्टि से बर्बाद हो चुके हैं।
विज्ञापन
अब गांव में मुआवजे के लिए लेखपाल द्वारा किया जा रहा सर्वे हवा हवाई है। मौके पर बिना जाए मनचाहा सर्वे किया जा रहा है और कागजों में दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में उन लोगों को फसल का पूरा मुआवजा कैसे मिलेगा। ग्रामीणों ने एसडीएम एके श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर लेखपाल से सही आकलन कराने और छोटे काश्तकारों को भी मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन