फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lastly, checks will start getting deposited soon

आखिरकार जमा होने लगे चेक तो जल्द मिलेगी राहत

Wed, 03 May 2017 11:29 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 03 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Lastly, checks will start getting deposited soon
फिरोजाबाद में पुलिसवालों की वसूली के चक्कर में पटली बस - फोटो : SELF
राजापुर(चित्रकूट)। गडौली के तीन दर्जन से अधिक अग्निपीड़ितों को मिले गृह अनुदान के चेक अब बैंकों में जमा होने शुरू हो गए हैं। जिससे पीड़ितों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनके खाते में धनराशि आ जाएगी और सभी अपने टूटे व उजड़े आशियाने का निर्माण करा सकेंगे। बुधवार को डीएम मोनिका रानी ने बैंकों का दौरा किया और इस संबंध में बैंक कर्मियों को कड़े निर्देष दिए।
विज्ञापन


     गडौली गांव में अग्निकांड होने के 18 दिन बाद अग्निपीड़ित चेक लिए महुआ व लमियारी गांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के चक्कर काट रहे थे। गांव की प्रधान शांतिदेवी के पति परगा ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। एक मई को अमर उजाला में अग्निपीड़ितों को झुलसा रहा बैंककर्मियों का रवैया शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई तो बैंकों में चेकों की फीडिंग शुरू कर दी गई है। बुधवार को प्रधानपति ने बताया कि लमियारी स्थित बैंक में मंगलवार से लेकर अब तक धनराज, गोरेलाल, शीतल,रंजीत और रामजीत निवासीगण गडौली के चेक जमा हो गए। प्रधानपति के अनुसार खबर छपने के बाद से ही बैंककर्मियों ने गांव में संदेश भेजकर चेक जमा करने को कहा है। इसी प्रकार महुआं गांव के बैंक में भी चेक जमा हो रहे हैं।
विज्ञापन


चित्रकूट। इस मामले में अग्रणी जिला प्रबंधक अभिनंदन कुमार ने कहा कि चेक जमा न करने की जानकारी के बाद दोनों बैंक के अधिकारियों से पूछताछ की गई। जिसमें बैंक मैनेजरों ने कहा कि चेक लेने से नहीं बल्कि कुछ दिन बाद आने को कहा गया था। इस पर दोनों मैनेजरों को डांटकर चेक हरहाल में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर लमियारी बैंक मैनेजर नीरज सिंह ने कहा कि सभी के चेक जमा हो रहे हैं। किसी के चेक जमा करने से रोका नहीं गया। खासकर अग्निपीड़ितों को बुलाकर चेक लिए गए जल्द ही उनके खाते में धनराशि ट्रांसफर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने किया बैंको का निरीक्षण  
चित्रकूट। अग्निपीड़ितों के चेक बैंक में जमा न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी बुधवार को ग्राम पंचायत महुआ गांव के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक पहुंचीं। पहले उन्होंने लंबी लाइन में खड़े लोगों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन से पैसा निकालने आते हैं लेकिन पैसा नहीं मिलता है। इसके बाद जिलाधिकारी ने बैंक मैनेजर से इस संबंध में जानकारी ली जिसमें बताया गया कि बैंक में कैश उपलब्ध नहीं है। आज चार बजे तक आने की संभावना है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो लोग कैश लेने आते हैं उन्हें टोकन दिया जाए। धनराशि उपलब्ध होने पर टोकन धारकों को ही पैसा वितरित किया जाए। उन्होंने मंगलवार को किए गए भुगतानों के बिल बाउचर भी देखा। इस बैंक में लगभग 80 हजार खातेदार हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निपीड़ितों के साथ ही किसानों को बेवजह न भटकाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed