{"_id":"5fcbc0058ebc3ecfbd5bceb0","slug":"land-worth-crores-of-railway-occupied-chitrakutt-news-knp5982192133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: रेलवे की करोड़ों की जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: रेलवे की करोड़ों की जमीन पर कब्जा
विज्ञापन
मानिकपुर स्टेशन के पीछे रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण।
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर(चित्रकूट)। रेलवे विभाग की करोड़ों रुपये की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर वहां पक्के घर बनवा लिए हैं। इस बात से विभागीय अधिकारी बेखबर हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे के अधिकारियों की मिलीभगत से ही अतिक्रमण का खेल चल रहा है।
उत्तर मध्य रेलवे के मानिकपुर जंक्शन क्षेत्र की बाउंड्रीवाल के अंदर की काफी जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है। इतना ही नहीं कब्जा धारकों ने वहां पर पक्के घरों का निर्माण भी करा लिया है और रेलवे के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं है।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने आरोप लगाया कि रेलवे के अधिकारियों की कृपा से ही कई स्थानों की कीमती जमीन पर अतिक्रमण हो गया है। इसे हटवाने में रेलवे प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। कहा कि जब उच्च अधिकारी निरीक्षण के लिए आते हैं, तो स्थानीय अधिकारी उन्हें अतिक्रमण वाले स्थान तक ले ही नहीं जाते हैं।
विज्ञापन
इससे उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं होती है। आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी संतोष शुक्ला पिंटू ने आरोप लगाया कि रेलवे अधिकारियों की शह पर ही अतिक्रमण हुआ है। ये लोग अतिक्रमणकारियों से हर माह मोटी रकम वसूलते हैं।
इस संबंध मेें उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। स्थानीय रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर पूरी जानकारी लेंगे और दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।
मानिकपुर रेलवे स्टेशन से संबद्ध वरिष्ठ अभियंता कार्य आशीष कुमार ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस दी जा चुकी है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही कार्रवाई होगी।