{"_id":"5e2f19e58ebc3e7d645255e7","slug":"land-of-millions-sold-dead-in-chitrakoot-sold-chitrakutt-news-knp540852661","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में मृतक को जिंदा दिखा लाखों की भूमि बेची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में मृतक को जिंदा दिखा लाखों की भूमि बेची
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। मृतक को जिंदा दिखा व उसका फर्जी आईकार्ड बनवाकर कुछ लोगों ने उसकी लाखों रुपये कीमत की लगभग दो हेक्टयर की भूमि लिखवा ली है। हैरत है कि जिसकी भूमि है वह इस दुनिया में नहीं है उसकी वरासत भी बनवाई गई फिर आपत्ति होने पर कैंसिल भी हुई। पूरे मामले की जांच की मांग की गई है।
सरहट निवासी भोलवा प्रसाद पुत्र दुगना के बारे में कस्बे के सपा नेता एजाज हसन सिद्दीकी ने बताया कि वह लगभग 25 साल पहले कटनी जाकर बस गया था। वहीं उसकी मौत हो चुकी है। उसकी गांव के पुरवा झरी में 1. 925 हेक्टयर भूमि बंजर पडी है। कुछ लोगों को इसकी जानकारी होने पर भूमि हड़पने के लिए साजिश रचनी शुरूहुई। आरोप लगाया कि साजिशन 25 अगस्त 2018 को उसकी मौत की जानकारी देकर कुछ लोगों ने तहसील से उसकी बहन के पुत्र नानकुनी पुत्र बोग्गा के नाम वारिस नामा बनवा लिया। फिर भूमि बेचने का प्रयास किया गया। जिसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति दाखिल की। जिस पर 23 दिसंबर 2018 को जांच के बाद नायब तहसीलदार कार्यालय से वसीयतनामा कैंसिल कर दिया गया।
सपा नेता ने आरोप लगाया कि अब फिर कुछ लोगों ने मृतक भोलवा को जिंदा बताकर उसका फर्जी आईडी कार्ड बनवाया और 11 सिंतंबर 2019 को उसकी लाखों रुपये की पूरी भूमि बेच दी है। जिस पर एक शिक्षक व मानिकपुर के एक निवासी के गवाह के तौर हस्ताक्षर भी हैं। इस भूमि की रजिस्ट्री व स्टांप शुल्क की चोरी की जानकारी होने पर मामले में आपत्ति दाखिल की गई है। इसकी पूरी शिकायत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र व दस्तावेज भेजकर की गई है। इस मामले में मानिकपुर एसडीएम संगमलाल ने बताया कि मामला पूरी तरह संज्ञान में नहीं है। कुछ जानकारी मिली है। इसके बारे में तहसील कार्यालय से जानकारी मांगी जाएगी।