फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Land acquisition orders for parking in Chitrakoot

बम होने की अफवाह से हडकंप, एसटीएफ ने दो भाइयों को पकड़ा

Sun, 05 Dec 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Land acquisition orders for parking in Chitrakoot
चित्रकूट। चलती ट्रेन में बम की अफवाह से रेलवे और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। मिर्जापुर से प्रयागराज तक जांच पड़ताल हुई, लेकिन कुछ नहीं मिला। मानिकपुर स्टेशन पर एसटीएफ प्रयागराज और जीआरपी मानिकपुर की टीम ने कुशीनगर जिले के दो भाइयों को संदेह के आधार पर पकड़ा है। आरोप है कि दोनों ने ट्रेन में बम की अफवाह फैला रहे थे। एसटीएफ पूछताछ के लिए प्रयागराज ले गई है।
विज्ञापन

नवतनवा से दुर्ग जा रही 18206 ट्रेन के स्लीपर कोच एस-11 मे यात्रा कर रहे अहमद रजा और अख्तर रजा निवासी पटेनियां जिला कुशीनगर ट्रेन से चचई अनूपपुर मप्र जा रहे थे। ट्रेन सुल्तानपुर पहुंची तो पुलिस को सूचना मिली कि ट्रेन में बम है। इससे रेलवे में हड़कंप मचा गया। शनिवार की रात मिर्जापुर, विध्यांचल स्टेशनों पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने ट्रेन में छानबीन की, लेकिन कुछ सुराग तक नहीं लगा। ट्रेन आगे बढ़ी तो प्रयागराज में भी जांच हुई लेकिन कुछ न मिलने पर ट्रेन मानिकपुर की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर मानिकपुर स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पहुंची तो जीआरपी प्रभारी एके मौर्य व आरपीएफ प्रभारी पीएस परिहार के अलावा मानिकपुर थाना प्रभारी गिरींद्र सिंह फोर्स के साथ ट्रेन में पड़ताल की, जिसमें ट्रेन में कोई बम नहीं मिला। संदेह के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि ट्रेन में बम नहीं था। कुछ यात्रियों ने बताया इन्हीं दोनों ने ट्रेन में बम होने की बात कुछ जगह पर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के पकड़े जाने की जानकारी जीआरपी ने प्रयागराज हेड क्वार्टर में दी। इस पर एसटीएफ टीम मानिकपुर पहुंची और दोनों युवकों से पूछताछ की, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed