फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lakhs stolen from soldier's house

Chitrakoot News: फौजी के घर से लाखों की चोरी

Wed, 05 Apr 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 05 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from soldier's house
फौजी के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन

:- भतीजे की सगाई कार्यक्रम में लखनऊ गया था परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बनाड़ी गांव में फौजी के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने ताले तोड़कर लगभग सात लाख रुपये का माल पार कर दिया है। फौजी के परिजन अपने भतीजे की सगाई कार्यक्रम में लखनऊ गए थे। घटना की जानकारी पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बनाड़ी गांव निवासी फौजी बलवीर सिंह ने बताया कि उसका परिवार लखनऊ में भतीजे की सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ गया था। घर में ताला बंद था।हालांकि गांव के एक व्यक्ति को घर के बाहर बरामदे में देखरेख के लिए छोड़ आए थे। चोरों ने छत के रास्ते सीढ़ी में लगे ताले को तोड़ा फिर अंदर आकर दो कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवर, नकदी व कीमती कपड़े ले गए। उन्होंने दावा किया कि सब मिलाकर लगभग 10 हजार रुपये नगद व सात लाख रुपये के जेवर कपड़े आदि चोरी हो गए हैं। परिजनों के घर आने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

फौजी की पत्नी सावित्री सिंह ने कोतवाली में लाखों रुपये की चोरी की तहरीर दी है। कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की जारही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed