{"_id":"23d33b637d2af390c27176e0614293be","slug":"lagislator-send-letter-to-cm-about-water-cricess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट पर विधायक ने सीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट पर विधायक ने सीएम को भेजा पत्र
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इलाके में पेयजल आपूर्ति की समस्या पर ध्यान देने का अनुरोध किया है। पत्र में बताया है कि विधायक कोटे के तहत जो हैंडपंप लगवाने की घोषणा की गई थी, उनमें से आधे ही अभी तक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि 2013-14 में सरकार द्वारा विधायक कोटे के तहत सौ हैंडपंप लगवाने की घोषणा की गई थी। इसमें अब तक 57 हैंडपंप ही लगाए गए हैं। अब अधिकारी कभी धन की कमी तो कभी मशीन न होने की बात कहकर टाल रहे हैं। सरकार द्वारा 2013-14 के बाद नए हैंडपंप लगवाने की योजना नहीं बनाई गई।
विज्ञापन
हाल ये है कि अब हैंडपंपों ने भी पानी देना बंद कर दिया है। दूषित पानी के चलते संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका है। विधायक ने मुख्यमंत्री से पेयजल संकट पर ध्यान देने और इसका स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन