फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   lady died in accident

सफारी ने महिला को कुचला, हादसे में बेटा भी घायल

Mon, 17 Aug 2020 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
lady died in accident
फोटो- 10- महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/शिवरामपुर झांसी मिर्जापुर नेशनल हाइवे के पास बेकाबू सफारी कूड़ा फेंकने गई महिला को कुचलते हुए हैंडपंप से टकरा गई। हादसे में हैंडपंप के पास मौजूद उसका बेटा भी घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने सफारी चालक को पकड़ कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह शिवरामपुर चौकी अंतर्गत खुटहा गांव के पास हाईवे पर कानपुर से कर्वी की तरफ से आ रही सफारी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद चुनक ी देवी (50)पत्नी श्याम लाल को रौंदती हुई हैंडपंप से जा टकराई। हादसे में हैंडपंप से नहा रहा बेटा संतोष (35) पुत्र श्याम लाल भी सफारी की चपेट में आ गया। हादसे में चुनकी देवी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

बेटे संतोष को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सफारी में तोड़फोड़ कर दी। शिवरामपुर चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सफारी और चालक को पकड़कर परिजनों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। बताया कि मृतका के दो बेटे और दो बेटी हैं। घायल बेटा संतोष अहम गंज में शिक्षा मित्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed