{"_id":"623e0e8a52117f265c6524f9","slug":"laborer-s-death-wife-accused-of-murder-chitrakoot-news-knp6874957127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
मऊ में मजदूर की मौत के बाद गमगीन परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मऊ (चित्रकूट)। क्षेत्र के पहाड़ पुरवा गांव में एक मजदूर की मौत हो गई। पत्नी ने लेनदेन के विवाद में चार लोगों पर पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों में दो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, शुक्रवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने मजदूर के शव का पोस्टमार्टम किया। उसमें फांसी से मजदूर की मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहाड़ पुरवा गांव निवासी चंद्रबली (40) मजदूरी करता था। उसने गांव के एक व्यक्ति से दो सौ रुपये उधार लिए थे। पत्नी बृजरानी का आरोप है कि गुरुवार की शाम चंद्रबली गृहस्थी का सामान खरीदने गांव में ही एक दुकान पर जा रहा था। रास्ते में उधार रुपये देने वाले व्यक्ति ने चंद्रबली को रोक लिया और रुपये लौटाने को कहा। रुपये न होने की बात कहने पर आरोपी ने चंद्रबली पर उसके घर चलकर मजदूरी करने का दबाव बनाया।
इसका विरोध करने पर आरोपी तीन साथियों के साथ मिलकर चंद्रबली को अपने घर ले गया। वहां बंधक बनाकर लाठी-डंडो से पीटा। इसके बाद उसे घर बाहर छोड़कर आरोपी भाग गए। परिजन चंद्रबली को सीएचसी ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृजरानी की तहरीर पर गांव के कुलदीप, रज्जन, वीरेंद्र व लल्लन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसपी शैलेंद्र राय ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुुष्टि
मऊ थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चंद्रबली की फांसी से मौत होने की पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर चोटों का भी जिक्र नहीं है। प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। चंद्रबली आरोपी कुलदीप के यहां मजदूरी करता था। उसी से दो सौ रुपये लिए थे। अभी तक मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने नहीं आया। चंद्रबली शराब का आदी था। नशे में उसके खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। मामले में नए सिरे से जांच की जाएगी। नामजद लोगों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा।