{"_id":"63fa5194982d5e3e4c0e5b43","slug":"laborer-committed-suicide-in-cattle-farm-chitrakutt-news-c-12-1-97043-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पशुबाड़े में मजदूर ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पशुबाड़े में मजदूर ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। नशे में धुत मजदूर ने पशुबाड़े में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारगर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। एक बार पहले भी जान देने की कोशिश की थी।
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बड़ी मड़ैयन निवासी छेदी (35) ने गुरुवार की रात घर से लगभग 50 मीटर दूर पशुबाड़े में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि छेदी गुरुवार को गांव में ही किसी के यहां मजदूरी करने गया था। इसके बाद वह घर लौटा और शराब के नशे में धुत होकर घर से बाहर चला गया।
कुछ देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात तक न मिलने पर परिजन हताश हो गए। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने पास में ही पशुबाड़े में गए तो देखा छेदी फंदे से लटका था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शराब के नशे में धुत होकर उसने यह कदम उठाया है और नशे में रहने के बाद वह आपा खो देता था। पत्नी पूजा, तीन बेटियों और एक बेटे का रो-रोकर हाल बेहाल है।