फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kriti Singh in Inter and Harshita Singh in high school did district top

इंटर में कृति सिंह तो हाईस्कूल में हर्षिता सिंह ने किया जिला टॉप

Sun, 19 Jun 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kriti Singh in Inter and Harshita Singh in high school did district top
फोटो-11- इंटर--91-60- कृति सिंह- हरीमोहन सिंह इंटर कालेज बछरन। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी हो गया। जिले में हाईस्कूल की सरस्वती बालिका विद्यालय लोढ़वारा की छात्रा हर्षिता सिंह ने 96 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया। जबकि जिले में टॉपर रहीं। इंटर में कृति सिंह ने 91.60 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया। जिले में वरीयता क्रम में 10 स्थान हासिल करने वाले बच्चों में 15 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

शाम को करीब दो बजे सबसे पहले हाईस्कूल का रिजल्ट जारी हुआ। सुबह से स्कूल परिसर में बच्चों की भीड़ लगी रही। शिक्षकों के अलावा कई स्कूलों में अभिभावक भी पहुंच गए थे। दो बजे के बाद जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ। पास हुए बच्चे खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

टॉपर छात्रों के जैसे खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मिठाइयां बांटने का क्रम शुरू हो गया। मोबाइल की घंटिंया घनघनाने लगीं। सोशल साइट्स पर बधाइयों को दौर चल पड़ा। इंटरनेट पर रिजल्ट देखने की होड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली चौराहों पर रिजल्ट के ही चर्चे थे। अपराह्न चार बजे के बाद इंटर का रिजल्ट जारी हो गया। कई घरों में दो बच्चे हाईस्कूल और इंटर में थे। उनके पास होने पर खुशियां भी दोगुनी दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed