{"_id":"5ddeadbd8ebc3e54ca641f78","slug":"kidnapped-student-found-kidnapper-arrested-chitrakutt-news-knp528588744","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्त छात्र बरामद, अपहरणकर्ता गिरफतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपह्त छात्र बरामद, अपहरणकर्ता गिरफतार
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे डभौरा मप्र से कक्षा चार के छात्र सौरभ तिवारी का अपहरण कर लिया गया। जानकारी मिलते ही 24 घंटे के अंदर पुलिस ने अपहरणकर्ता को छात्र के साथ पकड़ लिया।
डभौरा निवासी सौरभ तिवारी पुत्र भुनेश्वर को मंगलवार की शाम को कस्बे में स्कूल से लौटते समय पटेरी, पनवार जिला निवासी लक्ष्मी पाल सिंह बघेल पुत्र विजय बहादुर ने चित्रकूट घुमाने के नाम से छात्र को फुसला लिया और अपने साथ लेकर चला आया। चित्रकूट के कुशवाहा धर्मशाला में वह छात्र को लेकर ठहरा था। उधर, घर न लौटने पर छात्र के परिजनों ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सूचना पर पुलिस सतर्क हुई और एसपी रियाज इकबाल व एसडीओपी हिमाली सोनी के निर्देश पर नया गांव थाना पुलिस ने खोजबीन कर अपहरणकर्ता को अपह्त छात्र के साथ कुशवाहा धर्मशाला से दबोच लिया। बुधवार शाम को नया गांव थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह व उनक ी टीम ने अपह्त छात्र को परिजनों को सौंपा। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।