{"_id":"5fee0f648ebc3e3fe658ec42","slug":"khet-mein-mila-yuvatee-ka-shav-chitrakutt-news-knp60324722","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः खेत में मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः खेत में मिला युवती का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे शौच के लिए निकली युवती का खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवती के शरीर में चोट के निशान मिलने पर दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर एसडीएम ,सीओ और थाना प्रभारी मऊ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की आशंका पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे घर से शौच क्रिया के लिए कहकर निकली थी। रात आठ बजे तक युवती के घर न लौटने पर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने खेत में युवती का शव अस्त-व्यस्त अवस्था में मिलने की जानकारी दी। युवती के शरीर में चोट के निशान मिलने पर परिजनों हत्या की आशंका जताई है।
सूचना मिलते ही एसडीएम नवदीप शुक्ला और थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की हत्या की गई है, लेकिन दुष्कर्म का मामला स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने बताया कि युवती का दो साल पहले ही प्रयागराज जिले के एक कस्बे में विवाह हुआ था। वह लगभग पांच माह से मायके में रह रही थी। युवती छह बहनों में चौथे नंबर की है।