फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   khadya samgri ke daam tay

खाद्य सामग्री के दाम किये गये निर्धारित

Mon, 10 May 2021 09:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
khadya samgri ke daam tay
चित्रकूट। लॉकडाउन में खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने राशन सामग्री के दाम तय कर दिए हैं। निर्धारित दाम से अधिक पर बेचते मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को एडीएम जीपी सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि कोविड -19 के समय निर्धारित मूल्य पर ही सामान बेचा जाये। जिसके लिए व्यापारियों के साथ बैठक होेने के बाद वस्तुओं के दाम निर्धारित किये गये है। यदि निर्धारित मूल्य से अधिक कोई सामान बेचते हुए पाया जाएगा तो कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

आटा- - 25 रुपये प्रति किग्रा
चावल मोटा - 20 रूपये प्रति किग्रा
दाल अरहर - 110 रूपये प्रति किग्रा
दाल मूंग - 90 रूपये प्रति किग्रा
चीनी - 40 रूपये प्रति किग्रा
गुड़ - 45 रूपये प्रति किग्रा
नमक - 10 रूपये प्रति किग्रा
सरसों का तेल - 180 प्रति किलो लीटर
बेसन - 80 रूपये प्रति किग्रा
सत्तू - 120 रूपये प्रति किग्रा
सामान्य ब्रेड का पैकट- 20 रूपये प्रति
दूध - - 40 रुपयेे प्रति लीटर
इनसेट
मनमाने तय किए दाम, बढ़ेगी महंगाई
चित्रकूट। जिला प्रशासन ने जरूरी सामग्री के जो दाम तय किए हैं, वह सही नहीं हैं। सपा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, बसपा के जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने कहा कि जो रेट तय किए गए हैं उससे तो महंगाई ही बढ़ना है। अभी तक बाजार में जो सामग्री इस रेट से कम दर पर मिलती थी। अब प्रशासन व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नई सूची मंजूर कर महंगाई को ही बढ़ाने का काम किया है। जारी सूची में कई सामग्र्री अभी भी जारी रेट सूची से कम दाम में बाजार मेें मिल रही है लेकिन अब महंगाई बढ़ना तय है। इस निर्णय पर संशोधन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed