{"_id":"61004c8e8ebc3e08eb26e697","slug":"keep-an-eye-on-the-suspects-in-the-railway-station-chitrakoot-news-knp642792668","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन में संदिग्धों पर रखें नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन में संदिग्धों पर रखें नजर
विज्ञापन
Keep an eye on the suspects in the railway station
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर(चित्रकूट)। रेलवे स्टेशन मानिकपुर में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन के आईजी सत्येंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होेंने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर थाने के पुलिस अधिकारियों पर चर्चा किया। निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन में आने जाने वालों पर नजर बनाये रखें। यदि कोई संदिग्ध दिखे तो जरूर उससे पूछतांछ की जाये। कोविड नियमों का पालन अवश्य कराएं।
मंगलवार को आईजी सिंह ने मानिकपुर रेलवे स्टेशन पहुुंचकर जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने ट्रेनों चोरी करने वाले अपराधियों सहित रेलवे स्टेशनों में घूमने वाले अराजकतत्वों के बारे पूछताछ की। कहाकि हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखे। रेलवे स्टेशन में आने वाली ट्रेनों के डिब्बों में नजर रखे कि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं रखी गई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन मेें कोई संदिग्ध व्यक्ति घूम तो नहीं रहा है।
आईजी ने मालखाना व अपराध रजिस्टर समेत अन्य कागजातों की जांच पड़ताल कर कई जानकारी ली। उन्होंने जीआरपी प्रभारी से कहा कि किसी भी पीड़ित के आने पर उसके साथ सामान्य व्यवहार किया जाए। कोविड के नियमों का खुद सभी पालन करें और बेवजह किसी को परेशान न करें। रेलवे ट्रैक के आस पास घायल व शव मिलने पर उनकी सही तरीके से देखरेख की जाए। इसके पूर्व आईजी ने परेड संचालन कर रहे एसआई हरीओम मिश्र के बेहतरीन प्रदर्शन पर एक हजार रुपये पुरस्कार भी दिया।