फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kanpur team reached the semifinal after winning

बारिश ने डाला खलल अंतत: जीता कानपुर

Fri, 13 Dec 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur team reached the semifinal after winning
कानपुर व चित्रकूट के बीच सुपर ओवर के दौरान शाट लगाता चित्रकूट का बल्लेबाज - फोटो : CHITRAKUTT
अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को कानपुर व मेजबान चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब के बीच रोमांचक मैच हुआ। बारिश व रोशनी ने मैच में कई बार खलल डाला। इसमें अंत में तीन-तीन ओवर को अलग मैच कराया गया। इसमें कानपुर ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर्राज्यीय क्त्रिस्केट टूर्नामेंट चित्रकूट चैलेंज कप के पूल बी का दूसरा लीग मैच चित्रकूट व कानपुर के बीच खेला गया। शुक्रवार को टॉस जीत कर चित्रकूट ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर की टीम ने निर्धारित 13 ओवर में पांच विकेट खोकर 89 रन बनाए। 14वें ओवर में पानी बरसने के चलते मैच रोका गया। समय की कमी को देखते हुए तीन-तीन ओवर का मैच खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट ने निर्धारित तीन ओवर में तीन विकेट खोकर 34 रन बनाए। कानपुर ने 2.2 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बल्लेबाज मुनार मैन ऑफ द मैच रहे।

इस मौके पर समाजसेवी अभिमन्यु शर्मा, भगत सिंह, कमरुल हुसैन, अम्पायर हबीब खान, पुष्कर सिंह, स्कोरर शशिभूषण, नवनीत सिंह, कमेन्ट्रेटर सर्वेश सिन्हा रहे। आज शनिवार को नोएडा बनाम कानपुर का सेमीफाइनल मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed