फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kanpur reached final after defeating Noida

नोयड़ा को हराकर फाइनल पहुंचा कानपुर

Sat, 14 Dec 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kanpur reached final after defeating Noida
चित्रकूट। बारिश के चलते अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में महज पांच-पांच ओवर के सेमीफाइनल मैच में कानपुर व नोएडा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। कानपुर के गेंदबाजों ने अंतिम दो ओवर में सधी गेंदबाजी कर नोएडा को छह विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। अब रविवार कानपुर का रीवा से फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

मुख्यालय के स्टेडियम में चल रहे चित्रकूट चैलेंज कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में कानपुर व नोएडा के बीच मुकाबला हुआ। बारिश व कोहरे के चलते पूरे निर्धारित ओवर का मैच नहीं हो सका। अंपायरों ने खेल मैदान का निरीक्षण कर तय किया कि पांच-पांच ओवर का मैच होगा। टास जीतकर नोएडा ने कानपुर को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। कानपुर की शुरुआत तो खराब हुई उनके दो बल्लेबाज महज दो ओवर में 12 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद प्रंकुल के महज 17 गेंद में शानदार 39 रन की बदौलत कानपुर ने निर्धारित ओवर में तीन विकेट पर कुल 63 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे नोएडा के बल्लेबाजों ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर तीन ओवर में एक विकेट पर 32 रन बना लिए लेकिन अंत के दो ओवर में कानपुर के गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी कर नोएडा को चार विकेट पर मात्र 48 रन पर रोक दिया। नोएडा के गोविंद ने सर्वाधिक 27 व शिवराज ने 14 रन बनाए। इस मौके पर कमलेश कुमार्र,शक्तिप्रताप सिंह, हबीब खान, सर्वेश सिंहा, नवनीत सिंह, शशीभूषण, उत्कर्ष, शुभम धतुरहा व मिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed