फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kanpur, Allahabad eight-wicket win

कानपुर ने इलाहाबाद को आठ विकेट से हराया

Tue, 03 Jan 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला,चित्रकूट Updated Tue, 03 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kanpur, Allahabad eight-wicket win
क्रिकेट मैच में शाट लगाती इलाहाबाद की बल्लेबाज। - फोटो : अमर उजाला
सुभाष चैलेंज कप में मंगलवार को महिला क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमेें कानपुर और इलाहाबाद की टीमों के बीच भिड़ंत हुई। कानपुर की टीम ने एक तरफा मुकाबले में इलाहाबाद को 8 विकेट से हराया।
विज्ञापन



    स्टेडियम में महिला क्रि केट मैच में कानपुर की टीम ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। इलाहाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 86 रन बनाए। जिसमें रिचा ने 13 रन, पूजा और रोशनी ने 7-7 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


कानपुर के गेंदबाज प्रीति, प्रतिभा, शोभा व  सानिया ने 2-2 विकेट लिये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम ने 12 ओवर में ही दो विकेट खोकर 87 रनों का लक्ष्य पा लिया। प्रीति ने 26 रन, सानिया ने 20, शोभा ने 19, हुमैरा ने 14 रन बनाए। इलाहाबाद की ओर से तनु ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रीति को वुमेन आफ द मैच का दिया गया। बुधवार को महिला क्रिकेट मैच में गोरखपुर व चंदौली के बीच मैच खेला जाएगा। मैच के दौरान सदर विधायक वीर सिंह पटेल व जिलाधिकारी मोनिका रानी ने दोनाें टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed