{"_id":"612d15878ebc3e7f4c6b43a2","slug":"kanhai-was-born-at-home-celebrated-happiness-chitrakoot-news-knp649182654","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...
विज्ञापन
जिला जेल परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर संगीतमय श्रीकृष्ण कीर्तन के दौरान पूजन करते जेल अधी?
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। धर्मनगरी के मंदिरों सहित घरों मेें घर-घर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने विधि विधान से पूजा पाठ कर श्रीकृष्ण को मिश्री व माखन का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया।
सोमवार की सुबह से मंदिरों व घरों में श्रीकृष्ण की भव्य झांसी सजाई गई। जहां श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव किया। श्रीकृष्ण की मूर्ति को गंगाजल व पंचामृत से स्नानकरा चंदन, चावल व कुमकुम से तिलक किया। माखन मिश्री का भोग लगाकर विधि विधान से पूजा पाठ किया। परिक्रमा मार्ग स्थित बांके बिहारी मंदिर मेें बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे जहां भजन कीर्तन व अन्य कार्यक्रम हुए। मंदिर के पुजारी भारतेंदु दुबे ने बताया कि अन्य मंदिरों मेें भी पूजा पाठ व भंडारे का आयोजन किया। साधू संतों ने एक दूसरे को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। शहर के नई धर्मशाला स्थित श्रीकृष्ण मंदिर, कसहाई रोड स्थित बल्दाऊजी मंदिर व जिले के मऊ में कस्बे में थाना परिसर मेें मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने पूजा पाठ किया।
इस मौके पर प्रधान महेंद्र, उमाशंकर, मधुरेंद्र प्रताप सिंह व हरिकेश बहादुर आदि मौजूद रहे। वही मंडौर गांव के रामजानकी मंदिर में कार्यक्रम किया गया। मानिकपुर, राजापुर, भरतकूप, सरैया, शिवरामपुर, खोही आदि स्थानों पर जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन व जेल में भी बनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
चित्रकूट। जिला जेल रगौली में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी बंदियों ने सजाई। जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने बंदियों के साथ झांकी के बीच बैठकर भक्ति गीत गाये। सभी को प्रसाद वितरण किया गया। पुलिस लाइन सहित कोतवाली कर्वी, थाना राजापुर, मऊ, भरतकूप, पहाड़ी, मारकुंडी, बहिलपुरवा थाने में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया।