{"_id":"65b547a082f9d00da30c4298","slug":"journey-undertaken-with-praise-of-shri-ram-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104556-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: श्रीराम की स्तुति के साथ निकाली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: श्रीराम की स्तुति के साथ निकाली यात्रा
Sat, 27 Jan 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। अयोध्या मंदिर में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद धर्मनगरी में बजरंग सेना ने धार्मिक यात्रा निकाली। उन्होंने सभी को अयोध्या आने का आमंत्रण भी दिया। यात्रा की शुरूआत धनुष चौराहे से भगवान श्रीराम की सामूहिक स्तुति के साथ हुआ। सभी ने रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कराने की भी मांग की।
निर्मोही अखाड़े के महंत ओंकारदास व कामदनाथ मंदिर के संत मदन गोपाल दास व पुजारी लक्ष्मीकांत द्वारा पूजन-अर्चन किया गया। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा आगे बढ़ी। महोत्सव यात्रा में जय बजरंग सेना के विभिन्न प्रांतों से आए लगभग 300 महिला सेनानी व 250 पुरुष सेनानी सम्मिलित रहे।
इनका नेतृत्व जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन उपाध्याय व रामचरित मानस हस्ताक्षर अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय ने किया। महोत्सव यात्रा स्फटिक शिला धाम और अनुसुइया धाम भी पहुंची। जहां सामूहिक पूजन व रामनाम संकीर्तन हुआ। इसके बाद गुप्त गोदावरी धाम में सामूहिक दीपदान किया गया। रास्ते में मिलने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या मंदिर में दर्शन करने आने का निमंत्रण दिया गया।