{"_id":"66fb0864b23f3ef01a013d37","slug":"jhansi-girl-accused-prd-worker-of-rape-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109928-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: झांसी की युवती ने पीआरडी कर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: झांसी की युवती ने पीआरडी कर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
चित्रकूट। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसी देकर दो माह तक दुष्कर्म करने और शादी से मुकरने का आरोप झांसी जिले की युवती ने चित्रकूट में तैनात पीआरडी कर्मी पर लगाया है। एसपी को दिए पत्र में बताया कि शादीशुदा पीआरडी कर्मी ने दरोगा बनकर दोस्ती की। युवती ने कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को झांसी जिले के एक गांव की युवती परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि विकास भवन में कार्यरत एक दरोगा ने खुद को कुंवारा बताकर इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की। दो माह तक कभी झांसी तो कभी चित्रकूट में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पता चला कि वह दरोगा नहीं पीआरडी कर्मी और शादीशुदा है। बताया कि दो दिन पहले जब उससे शादी की जिद की तो उसने इन्कार कर दिया। एसपी से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पीआरडी विभाग के अधिकारियों को कर्मी की करतूत की जानकारी दी गई है। इंस्पेक्टर को जांच की जिम्मेदारी दी गई है दोषी मिलने पर पीआरडी कर्मी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।