{"_id":"5f3431248ebc3e412109d1e2","slug":"jhamaajham-baarish-se-naale-uphanae-chhah-gaanvon-ka-aavaagaman-thap-chitrakutt-news-knp576558797","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से नाले उफनाए, छह गांवों का आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से नाले उफनाए, छह गांवों का आवागमन ठप
विज्ञापन
नाला उफनाया तो आधा दर्जन गांवों का आवागमन बाधित हो गया।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/मऊ। दो दिन से जोरदार बारिश से नाले उफना गए हैं। इनका पानी सड़कों पर आ गया है। इससे छह से अधिक गांवाें का आवागमन ठप हो गया है। इन गांवों के लोग यमुना से नाव के सहारे घर जाने को मजबूर हैं। वहीं मानिकपुर इलाके में बरदहा नदी में पानी बढ़ने से आवागमन में समस्या हो रही है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है।
जिले में दो दिन से मानसून सक्रिय है। झमाझम बारिश हो रही है। बुधवार को भी बरसात हुई। पुलिया, छोटे पुलों और नालों का पानी सड़कों पर आ गया है। मऊ क्षेत्र में मवई कला, बरवार पिपरीका पुरवा जाने वाली सड़क के छोटे पुल के ऊपर पानी का बहाव हो रहा है। इससे यहां से निकलना मुश्किल है। ग्रामीण यमुना में नाव के सहारे गांव जाने को मजबूर हैं। मवई कला के इंद्रेश तिवारी ,दुर्गा दास आदि ने बताया कि यह मुसीबत चार माह रहती है। पुल ऊंचा करने की कई बार मांग की गई। हुआ कुछ नहीं। वहीं हाईवे किनारे छिवलहा में पानी की निकासी के रास्ते में मिट्टी डालने से गांव के प्राथमिक विद्यालय सहित आंगनबाड़ी केंद्र और अन्य जगह जलभराव हो गया। गांव के सूर्य प्रकाश, शारदा, राजनारायण आदि ने जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया है।
मानिक पुर क्षेत्र में बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ने से इससे लगे रानीपुर, गिदुहरहा, रामपुर आदि गांव के लोगों के सामने जलभराव से आवागमन में समस्या है। वहीं मप्र क्षेत्र में अच्छी बारिश से मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ रहा है। खोही प्रतिनिधि के अनुसार बारिश का मंदाकिनी नदी में असर दिख रहा है। वहीं शहर व कस्बों में कई जगह मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया।