{"_id":"628293685a2c00319e2ef1ae","slug":"jewelery-cash-theft-worth-eight-lakhs-at-the-house-of-a-bullion-trader-chitrakoot-news-knp69715200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी के घर आठ लाख के जेवर-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी के घर आठ लाख के जेवर-नकदी चोरी
विज्ञापन
फोटो- 13- मऊ में सराफ के घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मऊ (चित्रकूट)। सराफा व्यापारी के घर से चोरों ने आठ लाख से अधिक रुपये के जेवर व नकदी पार कर दिए। सूचना पर सीओ व थाना प्रभारी डाग स्क्वॉड लेकर पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के मवई कला रोड निवासी सराफा व्यापारी उमेश सोनी ने बताया कि रविवार को वह घरेलू काम से जिला मुख्यालय आया था। घर में उसकी पत्नी व बच्चे थे। बिजली की ट्रिपिंग के के कारण छत पर सो रहे थे। सोमवार की सुबह जब वह घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाया तो सब सामान्य दिखा। इसके बाद एक कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सब सामान बिखरा पड़ा था। जेवर व नकदी गायब थी। सूचना पर पहुंचे सीओ सुबोध गौतम व थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा पहुंचे। डाग स्क्वॉड टीम बुलाई गई। आसपास के तीन घरों में डाग स्क्वॉड टीम ने जाकर जांच पड़ताल की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
आशंका जताई गई कि चोर छत के ही रास्ते आए हाेंगे और चोरी कर इसी रास्ते भाग गए। सीओ ने बताया कि चोरी की रकम का सही आकलन नहीं हो पाया है। व्यापारी ने बताया कि आठ लाख रुपये से ज्यादा की चोरी हुई है।