फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jawara procession took out on Ashtami and women worshiped and offered dishes

Chitrakoot News: अष्टमी पर निकले जवारा जुलूस व महिलाओं ने पूजा कर चढ़ाए पकवान

Tue, 30 Sep 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 30 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Jawara procession took out on Ashtami and women worshiped and offered dishes
फोटो 28 सीकेटीपी-10- परिचय- नवरात्र पर अष्टमी के दिन बरगढ़ में सजी मां दुर्गा की आकर्षक झांकी।
चित्रकूट। नवरात्रि की अष्टमी पर महागौरी के स्वरूप की पूजा विधिविधान से की गई। महिलाओं ने घरों में बने पकवान देवी मंदिरों चढ़ाए। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहर के देवी मंदिरों से जवारा जुलूस निकाले गए।
विज्ञापन

इन दिनों हर तरफ देवी मैया की भक्ति की बयार बह रही है। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना चल रही है। जगह- जगह पांडालों में मैया को विराजमान कर उनका गुणगान किया।शहर के शंकर बाजार, पुरानी बाजार की कालीदेवी सहित बरगढ़ मऊ, मानिकपुर, राजापुर, भरतकूप, शिवरामपुर, पहाड़ी, सरैंया, सरधुआ, खोही के देवी मंदिरों में महिलाओं ने पूजा पाठ घर में बनाए पकवान को चढ़ाया।बरगढ़ कस्बे में भी देवी मंदिरों में धूम मची हुई है।
विज्ञापन

मंदिरों में सुबह से लंबी लाइनें लगी रहीं। महाआरती का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर विनीत, अंकुश, श्यामू, राहुल, शिवानी, रानी प्रिया, अमर चंद्र, प्रकाश केसरवानी आदि मौजूद रहे। पंड़ित बालेद्र शास्त्री ने बताया कि आठवें दिन महागौरी की पूजा करने से परिवार का कल्याण होता है। सीतापुर बस्ती में नव दुर्गा पूजा समिति कुशवाहा बस्ती में भी मां दुर्गा का पंडाल सजा है। जहां पर समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल प्रधान ने पहुंचकर आरती की। इस मौके पर भीम कुशवाहा, हरि ओम कुशवाहा आदि मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने देवी पंडालों पर जाकर आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------इनसेट
डीएम ने कन्या पूजन किया
चित्रकूट। सदर ब्लाक कर्वी में कसहाई गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीएम शिवशरणप्पा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान सीडीओ अमृतपाल कौर मौजूद रहीं। 11 कन्याओं के पैर धोने के बाद उनका तिलक लगाया गया।फूल की माला पहनाकर प्रसाद दिया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीडी विश्वकर्मा, जिला दिव्यांग अधिकारी प्रियंका यादव आदि मौजूद रहीं।

फोटो 28 सीकेटीपी-10- परिचय- नवरात्र पर अष्टमी के दिन बरगढ़ में सजी मां दुर्गा की आकर्षक झांकी।

फोटो 28 सीकेटीपी-10- परिचय- नवरात्र पर अष्टमी के दिन बरगढ़ में सजी मां दुर्गा की आकर्षक झांकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed