फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   jameen ke vivaad mein chaleen kulhaadee va laathiyaan, 6 ghaayal

जमीन के विवाद में चलीं कुल्हाड़ी व लाठियां, 6 घायल

Thu, 28 Jan 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
jameen ke vivaad mein chaleen kulhaadee va laathiyaan, 6 ghaayal
जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल ग्रामीण। - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत छीबों रोड स्थित एक आवासीय प्लाट के विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर कुल्हाड़ी व लाठियां चलीं। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

राजापुर कस्बे से एक किमी दूर छीबों रोड स्थित एक आवासीय प्लाट की जमीन को लेकर भोला प्रसाद मिश्रा निवासी मनोहर गंज राजापुर व मुन्नू तिवारी निवासी राजापुर देवी का टोला के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार दोपहर को इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

इस पर मुन्नू तिवारी के परिवारिक सदस्यों ने कुल्हाड़ी व डंडों से हमला हमला बोल दिया। इसमें भोला, रघुवीर उर्फ जीतू व भभेट गांव निवासी विनय तिवारी के सिर फट गए। वहीं मुन्नू तिवारी, अन्नू तिवारी व राजू तिवारी भी घायल गए। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस गई थी। इस मामले में अभी तक कि सी ने तहरीर नहीं दिया है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed