{"_id":"67ab94864c0b0d6c25033aac","slug":"jam-at-every-step-on-the-way-to-maha-kumbh-short-journey-waiting-for-hours-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113076-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: महाकुंभ की राह में हर कदम पर जाम, चंद देर का सफर, घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: महाकुंभ की राह में हर कदम पर जाम, चंद देर का सफर, घंटों इंतजार
विज्ञापन
चित्रकूट में हाईवे पर वाहनों की कतारों से लगा जाम ।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। महाकुंभ जा रहे अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को रूट डायवर्जन की वजह से जगह-जगह रोका जा रहा है। घंटे-डेढ़ घंटे बाद इन्हें धीरे-धीरे रवाना किया जा रहा है। आलम यह है कि हर घंटे एक हजार वाहन यानी करीब दस हजार यात्री जाम में फंस रहे हैं। स्थिति यह है कि झांसी-मिर्जापुर हाईवे से शहर के भीतर तक 15 किमी तक वाहन धीरे-धीरे चल रहे हैं। इस वजह से चंद दूरी भी घंटों में तय हो रही है।
महाकुंभ में जाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जनपद से गुजर रहे हैं। महाकुंभ में भीड़ को कम करने के लिए प्रशासन जनपद की सीमाओं में वाहनों के काफिला को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, शिवरामपुर, बरगढ़, राजापुर, गुप्त गोदावरी, हनुमान धारा, बेड़ी पुलिया पर बैरिकेडिंग कर रोक रही है।
हर जगह दो से तीन घंटे रोकने के बाद आगे लाइन क्लीयर मिलने की सूचना पर पुलिस वाहनों को छोड़ती है। इससे श्रद्धालुओं को घंटों का समय वाहनों में ही गुजारना पड़ता है। बांदा डिपो के रोडवेज बस चालक मनोज कुमार ने बताया कि दोपहर एक बजे नैनी से चले थे। रात नौ बजे चित्रकूट पहुंचे। इसी तरह चितरा गोकुलपुर, पीली कोठी में भी छोटे वाहनों को रोका जाता है। श्रद्धालुओं को रामघाट और भगवान कामदनाथ के लिए पैदल ही जाना पड़ता है।
विज्ञापन
राजस्थान की महिमा देवी ने बताया कि कार से वह दो दिन में परिवार के साथ प्रयागराज संगम स्नान कर चित्रकूट पहुंच पाई हैं। यहां भी ज्यादातर स्थानों पर पांच से दस किमी पैैदल ही चलना पड़ रहा है।
एसपी चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चार चरणों में पुलिस कर्मी हर नाके पर तैनात हैं। पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा दो कंपनी पीएसी व 500 पुलिसकर्मी हाईवे से लेकर मेला क्षेत्र में तैनात हैं। 100 पुलिसकर्मी और बढ़ाए गए हैं। जाम व भीड़ से बचने के लिए ही वाहनों को बीच-बीच में रोककर रवाना किया जा रहा है।
इनसेट
रेलवे स्टेशन पर कम नहीं हो रहे श्रद्धालु
महाकुंभ में जाने व धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। ट्रेन के आते ही उतरने व चढ़ने के लिए मारामारी मच जाती है। धक्कामुक्की भी होती है। भीड़ अधिक होने पर ट्रेनों का स्टापेज भी बढ़ा दिया जाता है। जिससे सभी श्रद्धालु चढ़ उतर सकें।
ऑटो, ई-रिक्शा चालक वसूल रहे अधिक किराया
श्रद्धालुओं से ऑटो और ई-रिक्शा चालक मनमानी किराया वसूल रहे हैं। जहां पहले 20 रुपये लगता था। वहां अब दो से तीन सौ रुपये की वसूली की जा रही है। जबकि, मंडलायुक्त अजीत कुमार ने बैठक में सख्त निर्देश दिया था कि सभी वाहनों में किराया सूची चस्पा होनी चाहिए। श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की वसूली नहीं होनी चाहिए। इसके बाद भी वाहन चालक वसूली कर रहे हैं।
इनसेट
पंपों में खत्म हुआ पेट्रोल व डीजल
महाकुंभ में लगातार वाहनों की संख्या बढ़ने से बेड़ी पुलिया के पास दो पंपों पर पेट्रोल व डीजल खत्म हो गया है। पंप कर्मचारी वाहन चालकों को लौटा रहे हैं। इससे सीएनजी पंपों पर अधिक भीड़ बढ़ गई है। महाराष्ट्र के विश्वनाथ खांडेकर ने बताया कि उनकी कार में पेट्रोल खत्म होने पर चित्रकूट पहुंचे तो 12 घंटे तक पेट्रोल नहीं मिला। एक गैलन लेकर दो किमी दूर जाकर पेट्राेल लाकर कार स्टार्ट की। शिवरामपुर में स्थित सीएनजी पंप के कर्मचारियों ने भी सोमवार को हाथ खड़े कर दिए। इससे सौ से अधिक वाहन सड़क किनारे खडे रहे। मंगलवार को सीएनजी आने पर वह सब आगे बढ़े।