{"_id":"66f447d6f06b4bd0e708fc54","slug":"jaideep-and-shivani-won-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109793-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जयदीप व शिवानी ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जयदीप व शिवानी ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज परिसर में विद्यालयस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं सीनियर, जूनियर और सब जूनियर तीन वर्गों में हुईं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
सीनियर वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में जयदीप ,800 मीटर दौड़ में धीरेंद्र सिंह, 100 और 200 मीटर दौड़ में रंजना ने पहला स्थान हासिल किया। 5000 मीटर दौड़ में रंजीत कुमार और ऊंची कूद में अमित पयासी प्रथम स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रदीप सिंह, 100 व 200 मीटर दौड़ में शिवानी सिंह प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ बृजेश कुमार और 800 मीटर दौड़ में लवली सिंह प्रथम रहे। सब जूनियर वर्ग में 200 मीटर दौड़ में शैलेंद्र सिंह, 600 मीटर दौड़ में गणेश प्रसाद, 200 मीटर दौड़ में जय गोपाल और लंबी कूद में पिंकी प्रथम रहीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं डॉ.आलोक शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित की गईं।
विज्ञापन
इसके पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। कहा कि खेलकूद से छात्रों का शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में शंकर यादव, रमेश सिंह चंदेल, फूल चंद्र चंद्रवंशी, राम बचन सिंहव विवेक तिवारी का सहयोग रहा।