फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   It is necessary to trust the voice of great men

महापुरुषों की वाणी पर भरोसा जरूरी

Thu, 22 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to trust the voice of great men
फोटो-2- कथा सुनाते भगवताचार्य नवलेश दीक्षित। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। श्रद्धेय व्यक्ति पर भरोसा करने से भय की निवृत्ति हो जाती है। कंस भय, पूतना संशय है। जीवन में दोनों का मरना जरूरी है। यह तभी होगा जब महापुरुषों की वाणी पर भरोसा करेंगे।
विज्ञापन

खोही स्थित जग निवास में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भागवताचार्य नवलेश दीक्षित ने कहा कि भगवान जिसकी आराधना करते हैं, वह राधा है। श्रीमद्भागवत की राधा एक विशेष विभूति है। उन्होंने रामचरित मानस में भरत जी रास पंचाध्यायी की कथा सुनाते हुए उनकी महिमा बताई।
विज्ञापन

कहा कि मनुष्य का हृदय रोग भागवत का दशम स्कंद दूर करता है। शरीर की नाड़ियों की चर्चा करते हुए सूर्य नाड़ी, चंद्र नाड़ी, मध्य नाड़ी का उल्लेख किया। बताया कि भोजन पचाने में सूर्य नाड़ी मदद करती है। भोजन के बाद बायें लेटे। इससे सूर्य नाड़ी चलने लगती है। यदि शरीर से स्वस्थ हैं तो सूर्य नाड़ी चलेगी। नियत मृत्यु, अकाल मृत्यु, इच्छा मृत्यु, तीर्थ मृत्यु, अल्प मृत्यु होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत्यु से पहले सभी कामना खत्म हो जाए तो उसे श्रेष्ठ मृत्यु कहते हैं। भागवत सुनने का यही अभिप्राय है मृत्यु महोत्सव बन जाए। श्री रुक्मणी विवाह का दिव्य महोत्सव जग निवास में मनाया गया। कथा परीक्षित डा. कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मनोज कुमार, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अजीत त्रिपाठी, उमाशंकर पटेल आदि ने आरती कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed