फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Investigation of crack in the statue of Maharishi Valmiki

Chitrakoot News: महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति में दरार की जांच

Wed, 02 Oct 2024 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Investigation of crack in the statue of Maharishi Valmiki
चित्रकूट। लालापुर गांव में स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में महर्षि वाल्मीकि की मूूर्ति में दरार आने और इसे बचाने के लिए लीपापोती करने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने शासन को पत्र लिखा तब राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक ने निर्माण एजेंसी को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि जल्द मूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो निर्माण एजेंसी को ब्लैक लिस्ट घोषित किया जाएगा। साथ ही नुकसान की वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन

लालापुर में 12.5 फीट महर्षि वाल्मीकि की 19.95 लाख से निर्मित मूर्ति में दरार आ गई है। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसे लेकर सपा नेताओं ने भाजपा कार्यकाल में निर्माण में भ्रष्ट्राचार को लेकर तंज कसा। सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज यादव ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। धार्मिक निर्माण कामों में ऐसी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसे लेकर डीएम शिवशरणप्पा ने जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव से रिपोर्ट मांगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के राज्य ललित कला अकादमी को रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन

अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने इस मूर्ति की गुणवत्ता की जांच भूतत्व खनिकर्म निदेशालय से कराने के लिए कहा गया है। धातु मिश्रण जांच का कार्य जल्द पूरा होगा। उधर डीएम ने कहा कि मूर्ति निर्माण में लापरवाही मिली तो निर्माण कराने वाली एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed