फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Instruments worshiped in the laboratory on Vishwakarma Jayanti

विश्वकर्मा जयंती पर प्रयोगशाला में उपकरणों की हुई पूजा

Fri, 17 Sep 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Instruments worshiped in the laboratory on Vishwakarma Jayanti
Instruments worshiped in the laboratory on Vishwakarma Jayanti - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर के सिविल लाइन मेें धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर विधि विधान से पूजा पाठ कर भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानों में मशीन, उपकरणों की पूजा कर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की उपस्थिति में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना कार्यक्त्रस्म जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में हुआ। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग विभाग के 15 व जिला उद्योग केंद्र के 116 लाभार्थियों को टूल्स किट बांटे गए। इसके पूर्व मंत्री ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। उपायुक्त उद्योग एसके केसरवानी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार ने स्वागत किया। 16 उद्यमियों को उद्यम लगाने के लिए लोन स्वीकृति प्रमाण पत्र भी दिए हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री उपाध्याय ने कहा कि हुनर से ही व्यक्ति की पहचान होती है। शंकर लाल विश्कर्मा, राम प्रकाश विश्वकर्मा, शिवनाथ, लवकुश विश्वकर्मा, कामता प्रसाद व दीपू विश्वकर्मा व अग्रणी जिला प्रबंधक आशुतोष कुमार सहित संबंधित अधिकारी, लाभार्थी मौजूद रहे। दीनदयाल शोध संस्थान के प्रकल्प उद्यमिता विद्यापीठ, दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, आरोग्यधाम परिसर में स्थापित रसशाला में मनाई गई। इस दौरान कर्मशाला एवं प्रयोगशालाओं में मशीनों, उपकरणों की पूजा ज्योतिषाचार्य पं रामविशाल शुक्ल ने कराई। हवन पूजन आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उद्यमिता विद्यापीठ के संयोजक मनोज सैनी, दीनदयाल आईटीआई के उप प्राचार्य संजय दुबे, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, उप महाप्रबंधक डा. अनिल जायसवाल, इंजी. राजेश त्रिपाठी, विनीत श्रीवास्तव सहित संस्थान के सभी प्रकल्प प्रभारी, प्रशिक्षण शालाओं से जुड़े कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। जिले के लोकनिर्माण विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग में भी इंजीनियरों ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती परंपरागत तरीके से मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed