फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Instructions to speed up the executive institutions to get quality work done

Chitrakoot News: कार्यदाई संस्थाओं को तेजी लाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश

Mon, 17 Jul 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Instructions to speed up the executive institutions to get quality work done
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कार्यदायी संस्थाओं एवं अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि अंतर्राज्यीय सीमा पर गेट निर्माण, प्रकाश व्यवस्था का काम जल्द पूरा कराएं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरगढ़ के निर्माण को लेकर सम्बंधित कार्यदाई संस्था से कहा कि निरीक्षण कर कार्य कराएं। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद में बन रहे सर्किट हाउस को लेकर कहा कि जनपद में वीआईपी मूवमेंट ज्यादा रहता है। जिससे समस्या आती है। इसमें मैनपावर बढाकर शीघ्र कार्य पूरा करें। राजापुर तुलसी पार्क के निर्माण में अच्छी सजावट, प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। सीतापुर पर्यटन विकास में टाइलिग, प्रकाश का कार्य अच्छा रहे। सभी कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही नही करें।
विज्ञापन

बैठक में यमुना नदी में सेतु निर्माण, कलवलिया टेरा मार्ग के बाल्मीकि नदी पर सेतु निर्माण, मकरी पहरा रेहुटा के मंदाकिनी नदी पर सेतु, ऊंचाडीह रानीपुर कल्याणगढ़ संपर्क मार्ग पर सेतु, सखोड़ा चकोर मुस्तकिल मार्ग पर सेतु, तरौहा गोबरिया मार्ग पर सेतु, बक्टा बुजुर्ग से पहाड़ी मार्ग पर सेतु, बघवारा हरदौली के बाल्मीकि नदी पर सेतु, मानिकपुर से धारकुंडी के लिए पहुंच मार्ग, सेतु का निर्माण, विकास भवन पुलिस लाइन में ट्रांजिस्टर स्थल का निर्माण, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मानिकपुर, ड्रग वेयर हाउस का निर्माण, नगर पंचायत भवन मऊ, पर्यटन संग्रहालय भवन, कामदगिरि परिक्रमा मार्ग का पर्यटन विकास, ग्राम बगरेही में महर्षि बाल्मीकि संस्कृत केंद्र का निर्माण, जिला चिकित्सालय में अग्निशमन की व्यवस्था, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मानिकपुर में आधुनिक कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मऊ, राजकीय इंटर कॉलेज अशोह, रेस्क्यू सेंटर, तुलसी वाटर पार्क, स्पोट्र्स स्टेडियम आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed