फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Install barriers and sign boards at black spots: DM

ब्लैक स्पाॅट पर बैरियर व साइन बोर्ड लगाएं:डीएम

Wed, 19 Mar 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Install barriers and sign boards at black spots: DM
बैठक में निर्देश देते डीएम शिवशरणप्पा व मौजूद एसपी अरूण कुमार सिंह ।  - फोटो : बैठक में निर्देश देते डीएम शिवशरणप्पा व मौजूद एसपी अरूण कुमार सिंह ।
चित्रकूट। कानून व्यवस्था, अभियोजन और महिला अपराधों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई। डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पाॅट पर बैरियर व साइन बोर्ड लगवाने की बात कही। महिलाओं व नाबालिग के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने की बात कही।
विज्ञापन

डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह से कहा कि इस माह सड़क दुर्घटना में मृतकों व घायलों की संख्या अधिक है। बिना हेलमेट के जो भी वाहन पकड़े जाएं, उनका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई कराएं। खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह से कहा कि ओवरलोडिंग पर रोक लगाएं।
विज्ञापन

एसपी अरूण कुमार सिंह ने कहा कि सभी थाना क्षेत्र में खासकर महिलाओं व नाबालिगों के साथ हो रहे अपराधों को रोका जाए। अवैध टैक्सी व बस स्टैंड संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करें। जुर्माना भी लगाएं। इस मौके पर एडीएम उमेश चंद्र निगम, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसडीएम राजापुर हर्षिता देवड़ा, मानिकपुर मोहम्मद जसीम व सीओ जयकरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed